Bank Exam Preparation Strategy for Beginners (IBPS/SBI)

जब मैंने पहली बार IBPS Clerk का form भरा था , तो मुझे honestly यह भी नहीं पता था कि Quantitative Aptitude और Reasoning में फ़र्क क्या है। पूरा Syllabus देखकर घबरा गया इतने सारे topics कैसे तैयार करूँगा, इतनी सारी books कैसे पढूंगा। फिर मेरे एक senior teacher ने बताया की घबरओ मत ‘Bank exam में जो syllabus दिया गया है वह इतना भी बड़ा नहीं है, बस strategy सही होनी चाहिए। वो बात सच निकली। आज इस article में वही सारे strategy share कर रहा हूँ जो मुझे काश पहले पता होती।

1. Bank Job ही क्यों? ऐसी क्या खासियत है इस नौकरी में

जब भी कोई किसी से पूछता है कि “Bank job ही क्यों? तो ज़्यादातर लोग कहते हैं अच्छी salary मिलती है , respectful नौकरी है , job security है और कई सुविधाए देता है यह सब बिलकुल सच भी है। लेकिन एक और बात है जो बहुत कम लोग बताते हैं और जानते है bank exam India के सबसे well-structured exams में से एक है। Syllabus fixed है, pattern fixed है, और आप ढंग से मेहनत करते हो तो इसका सीधा result मिलता है।

Graduation के बाद अगर आप लोग सोच रहे हैं कि क्या करें तो private job की uncertainty सबसे ज्यादा है, higher studies में जाने के लिए पैसे नहीं हैं तो bank exam एक real और achievable option है। IBPS Clerk की starting salary ₹26,000+ है, और Probationary Officer (PO) की ₹52,000+ होती है यह किसी भी fresher candidates के लिए अच्छा मौका होता है।

कुछ important numbers:

  • 6+ major bank exams हर साल होता है
  • 15,000+ IBPS Clerk vacancies हर साल निकलती है
  • Starting salary ₹26K–₹52K
  • 6–8 months में crack हो सकता है

मेरी बात: Bank exam में एक बहुत अच्छी बात यह है कि यहाँ कोई physical test नहीं होता, कोई interview pressure नहीं होता Clerk level पर, और posting ज़्यादातर अपने state में मिलती है। Freshers के लिए यह तीनों चीज़ें बहुत valuable हैं।

2. IBPS या SBI में से कौन सा Bank Exam पहले दें?

bank exam image

यह सवाल हर beginner के मन में आता है की कौन सा Bank Exam पहले दें IBPS या SBI मेरे हिसाब से Simple जवाब यह है की दोनों Bank Exam साथ में दे दो। अगर Syllabus देखा जाये दोनों Bank Exam का तो लगभग 90% same है। लेकिन दोनों Bank exam की अपनी अलग importance है।

FeatureIBPS Clerk / POSBI Clerk / PO
Conducted ByInstitute of Banking Personnel SelectionState Bank of India (खुद)
Banks Covered20+ Public Sector Banksसिर्फ SBI
Vacancies15,000–20,000 (Clerk)8,000–10,000 (Clerk)
Difficulty LevelModerateSlightly Higher
Salary (Clerk)₹26,000+ in-hand₹26,000+ in-hand
InterviewPO में हाँ, Clerk में नहींPO में हाँ, Clerk में नहीं
NotificationSeptember–OctoberFebruary–March

Beginner Strategy for freshers: पहले IBPS Clerk को target करो vacancies ज़्यादा होती हैं, difficulty moderate होता है। साथ में SBI Clerk की भी तैयारी होती रहेगी क्योंकि syllabus same होता है। PO बाद में target करो जब confidence build हो जाए।

2026 Calendar: SBI Clerk 2026 notification आ चुकी है। IBPS Clerk 2026 notification September 2026 में expected है। अभी से तैयारी शुरू करो SBI Clerk June 2026 में है।

3. Bank Exam Pattern for Prelims और Mains

Bank exam में दो stages होती हैं Prelims और Mains, Prelims एक qualifying exam है , इसके marks final merit में नहीं जुड़ते। Mains के marks से final selection होता है।

IBPS / SBI Clerk Exam Prelims (60 Minutes)

SubjectQuestionsMarksTime
English Language303020 min
Numerical Ability (Math)353520 min
Reasoning Ability353520 min
Total10010060 min

IBPS / SBI Clerk Exam Mains (यहाँ पर असली merit बनती है)

SubjectQuestionsMarksTime
General / Financial Awareness505035 min
General English404035 min
Reasoning & Computer Aptitude506045 min
Quantitative Aptitude505045 min
Total190200160 min

Negative Marking: Bank exams में हर गलत answer पर 0.25 marks कटते हैं। यानी 4 गलत answers = 1 सही answer बर्बाद। इसलिए सिर्फ attempt करो जब 80%+ confident हो।

4. Subject-wise Syllabus और Strategy

Quantitative Aptitude (Math)

  • Number System, Simplification, Approximation
  • Percentage, Profit & Loss, Simple & Compound Interest
  • Ratio & Proportion, Average, Mixture & Alligation
  • Time & Work, Time Speed Distance, Pipes & Cisterns
  • Data Interpretation (Bar Graph, Pie Chart, Table) बहुत important
  • Quadratic Equations, Number Series

Reasoning Ability

  • Puzzles और Seating Arrangement सबसे important topic
  • Syllogism, Blood Relations, Direction Sense
  • Coding-Decoding, Inequalities, Alphanumeric Series
  • Input-Output, Statement & Conclusion
  • Order & Ranking, Distance & Direction

English Language

  • Reading Comprehension सबसे ज़्यादा marks यहाँ से
  • Cloze Test, Fill in the Blanks, Para Jumbles
  • Error Detection, Sentence Improvement
  • Vocabulary Synonyms, Antonyms, Idioms
  • Word Rearrangement, Column-based Questions

General / Financial Awareness (Mains only)

  • Banking Awareness RBI, SEBI, types of accounts, loans
  • Current Affairs Last 6 months (especially banking related)
  • Indian Economy, Budget, Government Schemes
  • Static GK Headquarters, taglines of banks, governors
  • Financial Terms NPA, RTGS, NEFT, Repo Rate, etc.

मेरी Real बात: Bank exam में Puzzles + Data Interpretation सबसे ज़्यादा time लेते हैं। इन दोनों पर शुरू से focus करो। जो student Puzzles में अच्छा होता है, वो Reasoning में हमेशा आगे रहता है। Daily एक puzzle ज़रूर solve करो।

5. 6-Month Study Plan

अगर आप अभी (April/May 2026) से शुरू कर रहे हैं और SBI Clerk या IBPS Clerk 2026 target कर रहे हैं, तो यह plan follow करें:

Month 1 Foundation:

  • Syllabus और pattern समझो
  • Math: Basic Arithmetic शुरू करो
  • Reasoning: Basic Puzzles सीखो
  • English: Grammar rules + Vocab
  • Banking Awareness शुरू करो

Month 2 Core Topics:

  • Math: DI + Number Series
  • Reasoning: Seating Arrangement
  • English: Reading Comprehension
  • Current Affairs daily पढ़ो
  • Week में 1 Sectional Test

Month 3 Advanced:

  • Math: Quadratic + Approximation
  • Reasoning: Complex Puzzles
  • English: Cloze Test + Error
  • Banking Terms सीखो
  • हफ्ते में 2 Mock Tests

Month 4 Practice:

  • Previous Year Papers (2020–2024)
  • Weak topics identify करो
  • Speed और Accuracy improve करो
  • हफ्ते में 3 Mock Tests
  • GK + Current Affairs notes

Month 5 Revision:

  • सभी subjects का revision
  • Short notes बनाओ
  • Math formulas revise करो
  • Daily 1 Mock Test
  • Mock analysis ज़रूर करो

Month 6 Exam Ready:

  • Mock Tests analyze करो
  • Time management practice
  • Attempt strategy बनाओ
  • Last week: Light revision
  • Calm रहो stress नहीं

6. Daily Routine जो Actually काम करती है

TimeTask
6:00–6:30 AMउठो, fresh हो, हल्की exercise दिमाग activate होगा
6:30–8:30 AMQuantitative Aptitude सुबह Math के लिए सबसे अच्छा समय
8:30–9:00 AMBreak Breakfast + 1 newspaper (Current Affairs note करो)
9:00–11:00 AMReasoning Puzzles और Seating Arrangement daily practice
11:00–12:30 PMEnglish RC passages + Vocab (रोज़ 10 नए words)
12:30–2:00 PMLunch + Rest 30-45 min rest ज़रूरी है
2:00–4:00 PMPrevious Year Questions + Sectional Mock Tests
4:00–4:30 PMEvening walk दिमाग को rest दो, ज़रूरी है
4:30–6:30 PMGeneral Awareness + Banking Knowledge notes बनाते जाओ
6:30–8:00 PMउसी दिन पढ़े topics का revision यह step skip मत करो
8:00–9:30 PMFamily time + Dinner mental health के लिए ज़रूरी
9:30–10:30 PMकल का plan बनाओ + गलत questions review करो
10:30 PMसो जाओ 7-8 घंटे की नींद brain के लिए must है

Mock Test Rule: Mock test देने के बाद उसे analyze करना ज़रूरी है नहीं तो वो सिर्फ time waste है। हर mock के बाद यह 3 चीज़ें note करो: कौन से questions गलत हुए, क्यों गलत हुए, और उस topic पर अगले दिन extra practice।

7. Common Mistakes जो Beginners करते हैं

बहुत से beginners एक ही pattern की गलतियाँ करते हैं। इन्हें पहले से जान लो तो बहुत समय बचेगा।

Mistake 1 सिर्फ Prelims के लिए पढ़ना बहुत से beginners सोचते हैं “पहले Prelims crack करूँ, फिर Mains देखूँगा।” यह बड़ी गलती है। Prelims और Mains का syllabus overlap होता है। अगर शुरू से Mains को ध्यान में रखकर पढ़ोगे तो दोनों में फ़ायदा होगा।

Mistake 2 Mock Test देना लेकिन Analyze नहीं करना रोज़ mock देते हो, score देखते हो, और next mock शुरू कर देते हो। यह improvement नहीं है यह sirf practice है। Real improvement तब होती है जब हर गलत question को समझो और उस topic को दोबारा पढ़ो।

Mistake 3 English को Ignore करना Hindi medium students अक्सर English section skip करते हैं या उसे light लेते हैं। लेकिन bank exam में English का weight बहुत है Prelims में 30 marks और Mains में 40 marks। रोज़ 1 RC passage और 10 vocabulary words यह minimum है।

Mistake 4 Banking Awareness को Last Moment पर छोड़ना Mains में General/Financial Awareness 50 marks का है। बहुत से students इसे exam के 1 हफ्ते पहले पढ़ना शुरू करते हैं और फिर पूरा section low रहता है। इसे Day 1 से शुरू करो, थोड़ा-थोड़ा रोज़।

Mistake 5 Speed के चक्कर में Accuracy खोना Bank exam में time pressure बहुत होता है इसलिए लोग speed बढ़ाने की कोशिश करते हैं और accuracy घटा लेते हैं। Negative marking 0.25 है 4 गलत = 1 सही बर्बाद। Rule: पहले accuracy, फिर speed।

Mistake 6 Attempt Order Fix न करना Exam hall में घबराहट में जो section पहले दिखे उसे करने लग जाते हैं। पहले से decide करो मेरे लिए कौन सा section easy है। वो पहले करो, marks secure करो, फिर difficult section पर जाओ।

8. FAQs

Q1. Bank exam के लिए graduation में कितने marks चाहिए?

IBPS और SBI Clerk/PO के लिए graduation में कोई minimum marks की requirement नहीं है बस graduation complete होनी चाहिए (any stream, any university)। Final year students भी apply कर सकते हैं बशर्ते exam के time graduation complete हो जाए।

Q2. क्या Hindi medium student bank exam crack कर सकता है?

हाँ, बिल्कुल। Reasoning और Math Hindi medium में बिल्कुल same हैं। English के लिए रोज़ 30-45 minute dedicated practice काफ़ी है। Reading Comprehension daily practice करो 2-3 महीने में comfortable हो जाओगे। बहुत से toppers Hindi medium से आते हैं।

Q3. IBPS Clerk और IBPS PO में कौन सा पहले target करें?

Beginners के लिए IBPS Clerk पहले। Clerk exam में interview नहीं होता, difficulty moderate है, और vacancies ज़्यादा हैं। एक बार Clerk crack हो जाए तो confidence बनेगा और PO की तैयारी आसान हो जाएगी। दोनों का syllabus same है तो parallel preparation भी होती रहती है।

Q4. Bank exam में कितने attempts मिलते हैं?

IBPS Clerk के लिए General category में age limit 28 साल है तो जितनी बार चाहो try कर सकते हो age limit तक। कोई fixed attempt limit नहीं है। OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल की relaxation मिलती है।

Q5. Online coaching लें या self-study करें?

Self-study bilkul possible है YouTube पर Adda247, Oliveboard, Testbook के free lectures available हैं। अगर budget है तो online test series ज़रूर लो यह सबसे important investment है। Full coaching लेना ज़रूरी नहीं, लेकिन quality mock test series ज़रूर लो।

Q6. Puzzles और Seating Arrangement कैसे improve करें?

Daily एक नई puzzle solve करो इससे ज़्यादा कोई shortcut नहीं है। शुरुआत में simple puzzles से करो (Linear Arrangement), फिर circular, फिर complex (Floor + Profession)। Oliveboard और Testbook पर free daily puzzles available हैं। 30 days में clearly improvement दिखेगी।

Q7. Bank exam crack करने में कितना समय लगता है?

अगर रोज़ 6-7 घंटे seriously पढ़ते हो तो 6 महीने में IBPS Clerk Prelims + Mains crack हो सकता है। Math और English का base अच्छा है तो 4-5 महीने भी काफ़ी हैं। यह आपके current level पर depend करता है लेकिन consistency से कोई भी crack कर सकता है।

Last Baat Beginners के लिए

Bank exam डरावना बिलकुल भी नहीं है बस सही direction और consistent effort चाहिए। Syllabus fixed है, pattern fixed है, और मेहनत का direct result मिलता है। पहले attempt में न भी हो तो हार मत मानो हर attempt में आप better होते हो। आज से शुरू करो पहला दिन हमेशा मुश्किल लगता है, लेकिन जो आज शुरू करता है, वो कल result देखता है। All the best! 

Disclaimer: इस article में दी गई information official websites और personal experience पर based है। Apply करने से पहले official notification ज़रूर check करें। Official Sites: ibps.in | sbi.co.in/careers

Leave a Comment